फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, बलिया के 361 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेना में भर्ती होकर देश की सरहद की हिफाजत करने का सपना लिए दो जिलों के 4382 युवाओं ने शनिवार को दौड़ लगाई। लेकिन 361 अभ्यर्थी ही पहली बाधा पार कर सके। रणबांकुरे मैदान में चल रही सेना भर्ती के 13वें दिन गोरखपुर व बलिया के 4382 अभ्यर्थियों ने जोश व जज्बे के साथ 1600 मीटर की दौड़ लगाई। जिसमें 4021 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-बलिया के 6254 अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराया था। जिसमें से गोरखपुर के चौरी चौरा के 1730, गोला तहसील 1398 और बलिया के रसड़ा तहसील से 3126 अभ्यर्थी शामिल रहे। हालांकि सुबह जब दौड़ शुरू हुई तो 1872 अभ्यर्थी मैदान से गैरहाजिर रहे।
किसी के बहकावे में न आएं
रणबांकुरे मैदान अलसुबह ही अभ्यर्थियों से भर गया। सेना की टीम चक्रमण करते हुए अभ्यर्थियों को ताकीद करती रही कि यदि अनुशासन तोड़ते हुए कोई अभ्यर्थी मिला तो उसे तत्काल मैदान से बाहर कर दिया जाएगा। जैसा कि छावनी क्षेत्र में अभ्यर्थियों की उदंडता की मिल रही शिकायतों पर सेना के अधिकारी सख्त हैं। अभ्यर्थियों को बताया गया कि सेना भर्ती चयन में किसी प्रकार कोई पैसा नहीं लग रहा है। किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बलिया के दो तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़
रविवार को आयोजित सेना भर्ती में बलिया के बलिया व सिकंदरपुर तहसील के 6979 अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें