फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समर्थ पोर्टल के चक्कर में फंसीं सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समर्थ पोर्टल के चक्कर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं फंस गईं हैं। शासन से निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण न हो पाने के कारण दो बार परीक्षाएं टल चुकी हैं। दो बार शासन स्तर पर बैठक होने के बाद भी परीक्षा पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से कराने के लिए तिथि प्रस्तावित की थी। परीक्षा में गाजीपुर और जौनपुर के 586 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। परीक्षा में करीब 2 लाख 50 हजार छात्रों को शामिल होना था। इन छात्रों का पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर होना था, लेकिन पोर्टल में गड़बड़ी के कारण अब तक पंजीकरण कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है कि परीक्षाएं कब से शुरू होंगी। प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में हालत एक जैसी है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक परीक्षा की तिथि तय नहीं कर सका है। मौजूदा स्थिति को देखकर लग रहा है कि परीक्षाएं दिसंबर में ही शुरू हो पाएंगी। कॉलेज भी अब मिड-टर्म परीक्षाएं कराने के लिए तिथि जारी कर रहे हैं। परीक्षा टलने से महाविद्यालय अब मिड-टर्म कराने की तैयारी में हैं। राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय ने 19 नवंबर से मिड टर्म कराने के लिए तिथि घोषित कर दी है। कॉलेज प्रशासन और छात्र भी यह मान रहे हैं कि परीक्षाएं दिसंबर में ही शुरू हो सकेंगी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद सिंह का कहना है कि परीक्षा के फाॅर्म आन लाइन कराए जा रहे हैं। जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। परीक्षा के लिए केंद्र बना दिए गए हैं और प्रश्नपत्र भी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें