फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक व स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का टाइमटेबल बुधवार को जारी कर दिया है। विद्यापीठ से संबद्ध बनारस सहित पांच जिलों में बनाए गए 45 केंद्रों पर लगभग 74 हजार दो सौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं को नई शिक्षा नीति के अनुसार ही डेढ़ घंटे का कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। मनोविज्ञान विभाग में ऑनलाइन कंट्रोल रूम बनाया गया है। निगरानी के लिए सभी केंद्रों से आईपी एड्रेस मांगे गए हैं। सचल दस्ता भी गठित किया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षाएं दो पालियों में 23 अप्रैल तक चलेंगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षाएं दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक होंगी। वाराणसी में 16, मिर्जापुर में 11, चंदौली में 10, सोनभद्र में छह और भदोही में दो केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र निर्धारण के बाद आपत्तियां भी मांगी गई हैं।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों की भी होगी परीक्षा
बीसीए, बीबीए, एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएससी (कृषि), बीकाम (आनर्स) प्रथम सेमेस्टर।
बीसीए बीबीए, बीपीएड, बीएससी (हैंडलूम), बीकाम (आनर्स) एलएलबी, एमसीए, बीएससी (कृषि), बीए-एलएलबी, एमपीएड, बीएड तृतीय सेमेस्टर।
बीसीए, बीबीए बीएससी (हैंडलूम), बीएससी (कृषि), बीए-एलएलबी, एमसीए पांचवां सेमेस्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें