फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में दीपावली के बाद होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, टाइम टेबल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में अगले महीने दिवाली के बाद से दो जिलों (वाराणसी-चंदौली) में सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से समय-सारिणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। यूजी, पीजी के साथ ही व्यावसायिक और अन्य कोर्स में तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने को कहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में समय से परीक्षा करवाकर परिणाम जारी करने को लेकर राजभवन की ओर से पहले ही निर्देश जारी किया जा चुका है। दीक्षांत समारोह में भी कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कुलपति से समय पर परीक्षा करवाने की व्यवस्था की निगरानी करने को कहा था। इस बीच विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय परिसर, गंगापुर परिसर, एनटीपीसी, भैरोतालाब परिसर के साथ ही वाराणसी, चंदौली के कॉलेजों में तीसरे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए रविवार यानी 18 अक्तूबर से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा के अनुसार विद्यार्थियों की ओर से 2 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी संबंधित महाविद्यालय में जमा की जाएगी। महाविद्यालयों की ओर से फॉर्मों की जांच कर अपने आईडी, पासवर्ड से लॉगिन कर 4 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म अप्रूव किया जाएगा। संबंधित महाविद्यालयों की ओर से विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में फॉर्म को 6 नवंबर तक जमा कराया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने सभी विद्यार्थियों से समय से परीक्षा फॉर्म भरने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें