फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में कल से दो पाली में सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 28 मई से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए विवि से सभी केंद्रों को कॉपी, पेपर सहित अन्य जरूरी परीक्षा सामग्री दे दी गई है। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा के लिए यूपी और उसके बाहर के 10 राज्यों को मिलाकर 370 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35,175 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

संस्कृत विवि में 28 मई से 9 जून तक चलने वाली परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पहली पाली जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक कराई जाएगी। मंगलवार को वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ सहित अन्य जिलों के केंद्राध्यक्ष कॉपी और पेपर लेने विवि पहुंचे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विवि के साथ ही कॉलेजों में चलने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 11 सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा नियंत्रक के साथ ही सहायक कुलसचिव परीक्षा सहित अन्य लोग शामिल हैं। केंद्रों पर किसी तरह की समस्या होने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें