पिछली बार आए थे 196 प्रकार के पक्षी, इस बार 170
बीएचयू के पक्षी वैज्ञानिकों ने बताया कि जनवरी 2025 के आंकड़ों के अनुसार देश में 196 प्रकार के साइबेरियन पक्षी पाए गए थे। इस बार इनकी संख्या घटकर 170 प्रकार तक ही सीमित रह गई है। जैविक संतुलन बिगड़ने के कारण ही इनकी संख्या में कमी आई है।
इसलिए आते हैं साइबेरियन पक्षी
साइबेरिया और रूस में अत्यधिक ठंड के कारण भोजन और अनुकूल जलवायु की तलाश में ये पक्षी भारत आते हैं। वाराणसी के गंगा घाट उन्हें तीन-चार महीनों के लिए सुरक्षित और गर्म स्थान, पर्याप्त भोजन तथा प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण देते हैं।
पैकेट बंद दाना और फल खिलाने से साइबेरियन पक्षियों की सेहत बिगड़ रही है। इनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो रही है और जैविक संतुलन बिगड़ रहा है। इन पक्षियों को किसी भी प्रकार का खाना नहीं देना चाहिए। ये छोटी मछलियां खाते हैं। - प्रो. चंदना हलधर, पक्षी वैज्ञानिक, बीएचयू