सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। चार जनवरी 2026 को इस संबंध में शिकायत मिली थी। युवती बस्ती जिले के रहने वाले अब्दुल मन्नान के साथ चली गई थी।
अब्दुल मन्नान फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। युवक को जेल भेजा गया था। सीओ ने बताया कि युवती उस युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन अंतरजातीय विवाह होने के कारण परिजन राजी नहीं थे।
युवती अविवाहित थी, लेकिन उसके मांग में सिंदूर लगा हुआ मिला है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।