अमर उजाला के निमंत्रण पर वाराणसी आ रहे मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त 13 सितंबर दिन बुधवार को अमर उजाला के पांच पाठकों से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी खिंचवाएंगे।
अमर उजाला डॉट कॉम पर मिले सवालों के आधार पर शांता कुमार और पल्लवी के बाद ‘सेल्फी विद संजय दत्त’ के लिए मीना श्रीवास्तव और मानसी राजपूत का भी चयन हुआ है।इस क्रम में अगला नंबर आपका भी हो सकता है।
अभी तीन पाठकों के नाम उनके सवालों के आधार पर तय किए जाएंगे। संजय दत्त फिल्म भूमि के अपने साथी कलाकारों के साथ 13 सितंबर की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान संजय दत्त अमर उजाला के चांदपुर स्थित कार्यालय में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहीं पर वह अपने फैंस से मिलेंगे। इस कार्यक्रम में अमर उजाला के पांच भाग्यशाली पाठकों को मौका मिलने वाला है। इनमें से दो पाठकों का उनके द्वारा भेजे गए सवालों के आधार पर चयन भी हो चुका है।
शांता कुमार और पल्लवी के साथ इस कार्यक्रम में आप भी हिस्सा ले सकते हैं, बस इसके लिए आपको बुधवार की सुबह तक अपने सवाल अमर उजाला की वेबसाइट पर अपलोड कर देने हैं।