यूपी वॉलीबाल संघ की ओर से 70वीं राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को यूपी टीम की घोषण की गई। 12 सदस्यीय टीमों में बनारस के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें चार खिलाड़ी पुरुष टीम में और दो खिलाड़ी महिला टीम में शामिल होंगे। इनके अलावा बरेका के दो पुरुष खिलाड़ी और बीएचयू की एक महिला खिलाड़ी का चयन टीम में हुआ है।
जिला वॉलीबाल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि 13 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर के बाद यूपी टीम के लिए 12-12 महिला और पुरुष टीम की घोषण की गई। शुक्रवार को सिगरा स्टेडियम में फाइनल ट्रायल के बाद खिलाड़ियों को फाइनल सूची शनिवार को जारी की गई। सात फरवरी से भुवनेश्वर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू होगी जिसमें उक्त खिलाड़ी यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
ये है टीम
पुरुष टीम में बनारस से विवेक राय, जयकिसन, रजनीश, विकास चौबे, बरेका से अंबर पांडेय, अभिमन्यु राय, मुजफ्फरनगर से हर्ष, माहित राठी, मिर्जापुर से अवनीश, अंकित त्रिपाठी, झांसी से दिव्यांशु उपाध्याय और एनईआर से मुकुल का टीम में चयन हुआ है।
वहीं महिला टीम में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लिंटा साबू, सिमि, सुब्बी, नीतू, प्रियंका, श्रुति बीएचयू से रिया, गोरखपुर से शशीबाला शुक्ला, सुमन मौर्या, कानपुर से संध्या यादव और बनारस से रागिनी, निशी सिंह का चयन हुआ।