फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : युवक को डूबता देख पानी में कूदे एनडीआरएफ के जवान, मणिकर्णिका घाट पर युवक को बचाया

Mon, 10 Feb 2025 06:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मणिकर्णिका घाट पर युवक स्नान करने के लिए गंगा में उतरा लेकिन गहराई में जाने के कारण अचानक डूबने लगा। घाट किनारे खड़े एनडीआरएफ के जवान तत्काल गंगा में कूदे और युवक को डूबने से बचा लिया। जवानों के इस प्रयास पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई।
विज्ञापन
एनडीआरएफ के जवानों ने युवक को डूबने से बचाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्णिका घाट पर एनडीआरएफ की त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने एक युवक की जान बचाई। 19 वर्षीय जय राज छावड़ा (गुजरात) गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में बहने लगे और डूबने की स्थिति में पहुंच गए। स्थिति को भांपते हुए, एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के मुख्य आरक्षी (जीडी) चंदन सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


उन्होंने बिना समय गंवाए गंगा नदी में छलांग लगाई और युवक को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उनकी समय पर की गई बहादुरी भरी कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया और एनडीआरएफ की प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता को एक बार फिर साबित किया।

यह त्वरित और सफल बचाव अभियान एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संभव हो सका। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर एनडीआरएफ की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की सराहना की। एनडीआरएफ का यह प्रयास सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें