वाराणसी। कृषि विभाग की ओर से बीज दुकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की गई। जिसमें 34 दुकानदारों के यहां जांच कर धान और मक्के के बीज के 37 नमूने लिए गए। जिसमें तीन दुकानों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य के मुताबिक छापेमारी के लिए दो टीम गठित की गई थी। जिसमें उपकृषि निदेशक और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने हरहुआ, काशी विद्यापीठ, चिरईगांव और चोलपुर के 10 दुकानदारों को यहां जांच करते हुए धान और मक्का बीज के आठ नमूने लिए। दूसरी टीम जिला कृषि अधिकारी और उद्यान अधिकारी ने सेवापुरी, आराजीलाइन, बड़ागांव, पिंडरा की 24 दुकानों पर छापेमारी कर 29 नमूने लिए । जिनमे चिरईगांव की दुकानें बंद मिलने पर दुकानदारों कारण नोटिस जारी की गई।