फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के साथ सुरक्षा होगा मुद्दा

Wed, 11 Jan 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मतदान का संकल्प... मंगलवार को बुलानाला स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में मतदान करने की शपथ लेतीं छात्राएं और शिक्षिकाएं।
विज्ञापन
यूपी में चुनावी बिगुल बज चुका है। विकास, बदलाव के सपने दिखाने वाले राजनीतिक दलों के सियासी वादे भी शुरू हो गए हैं। सूबे की नई तसवीर गढ़ने, बदलने वाली जनता सबके वादों-इरादों को परखने में लगी है। ऐसे में सबकी निगाहें युवाओं पर टिकी हैं। ‘अमर उजाला’ इस राजनीतिक गरमाहट के बीच सभी वर्ग के मतदाताओं के मन की बात सामने लाएगा। पूरी सकारात्मकता के साथ हम आमजन की अपेक्षाएं-उम्मीदों को आवाज देंगे। इस अभियान की शुरुआत करते हैं उन युवाओं की बात से जो इस चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। आइए उन्हीं से जानते हैं कि क्या चाहते हैं आज के युवा...।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने को लेकर छात्राएं उत्साहित हैं। घरेलू हिंसा और महिलाओं की हिफाजत के साथ विकास व बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर वोट से चोट करेंगी। मंगलवार को अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं से बातचीत की गई तो बोलीं कि हमारे वोट में वो ताकत है, जो देश की दिशा और दशा बदल सकती है। फिर क्यों दूसरों के बरगलाने में आएंगी। विकास के मुद्दे पर मुखर होकर मतदान करेंगी। महिला सशक्तिकरण, गरीबी, बेरोजगारी, स्वच्छता, सड़क आदि मुद्दों पर भी खुलकर बोलीं। मतदान के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान डीन एकेडमिक डॉ. शुभा सक्सेना, कंप्यूटर सेंटर निदेशक पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें