जेल में निरुद्ध कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप और ऊधम सिंह के साथ ही इनके चार सहयोगियों को भी अन्य जेलों में स्थानांतरित किया जा चुका है। पिछले दिनों जिले में सुरक्षा उपकरणों के लिए धनराशि मंजूर की गई थी। अब सर्किल में नया गेट लगाने के लिए 6.48 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पहली किस्त में 3.24 लाख की धनराशि भी जारी की गई है।
उधर, मुख्य द्वार पर तलाशी कक्ष के लिए 11.63 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इसमें 5.81 लाख की धनराशि जारी की गई है। कार्य जल्द शुरू होने की उम्मद जताई जा रही है। जेल अधीक्षक विनोद सोनकर ने बताया कि पूर्व में अधिकारी की ओर से ये प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी शासनादेश नहीं मिला है। प्रस्ताव मंजूर होने और धनराशि मिलने पर ये कार्य कराए जाएंगे।