पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की गई। यह भी कहा गया है कि संदिग्ध दिख रहे वस्तुओं अथवा लोगों की तत्काल सूचना पुलिस को देना चाहिए।
Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ओर से पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर जहां सीआईएसएफ ने सघन तलाशी अभियान चलाया जबकि कैंट रेलवे स्टेशन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी जीआरपी, आरपीएफ की ओर से जगह-जगह जांच कर लोगों को सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक भी किया गया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर के एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यवाहक निदेशक राजेश वर्मा ने सीआईएसएफ सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य लोगों के साथ बैठक कर जांच आदि व्यवस्थाओं पर बातचीत की।
विज्ञापन
चेकिंग प्वाइंट पर अन्य दिनों की तुलना में बुधवार को कुछ ज्याद ही सतर्कता दिख रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सीओ कुंवर प्रताप सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वाॅड के साथ स्टेशन परिसर में जांच पड़ताल की। इस दौरान संदिग्ध दिख रहे वस्तुओं की जांच के साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई।
इस बाबत जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देशों पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। स्टेशन पर जीआरपी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है।