ठेकहा गांव स्थित मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ई-रिक्शा और बाइक की आपसी टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 बैरिया मांझी मार्ग के ठेकहां गांव मोड़ पर ई-रिक्शा व बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। हालत में सुधार होने पर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के आलेख टोला (सिताब दियारा ) निवासी रामजी पाठक (55), खटाई बिंद (35), ढोलन (39) ई-रिक्शा से रानीगंज बाजार से शादी का सामान खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। मिश्र के मठिया निवासी श्रवण कुमार (25) व अच्छे लाल (27) अपनी बाइक से मांझी की तरफ से ठेकहां गांव मोड़ पर पहुंचे ही थे कि दोनों वाहनों में आमने सामने से टक्कर हो गई।
ई-रिक्शा पर सवार तीन व बाइक सवार दो कुल पांच लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी घटना की जानकारी हासिल करने में जुट गई है।