Varanasi News:लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में ले लिया गया। संभावना जताई जा रही है कि हीट स्ट्रोक से अधेड़ की मौत हुई होगी।
वाराणसी गैराज में गार्ड की नौकरी करने वाले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में लंका के एक मकान में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करवाकर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
चौबेपुर मिश्र पुरा निवासी राकेश मिश्रा (55) चौकाघाट के एक मोटर गैरेज में गार्ड का काम करते थे। मोटर गैरेज के मालिक का मकान शिवाजी नगर सामने घाट थाना लंका में भी है। मकान मालिक कहीं बाहर गए थे, उस मकान की सुरक्षा के लिए राकेश उनके घर पर थे।
प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि संभावना है कि खाना बनाते समय इनकी हार्ट अटैक या हीट स्ट्रोक से मृत्यु हुई होगी। मृतक के हाथ में आटा लगा हुआ था और नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। बताया कि मृतक विवाहित है, जिसकी एक बीटिया शिवांगी (13) व एक बेटा शिवांग (10) है। पत्नी संगीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।