डीएम और अपर पुलिस आयुक्त कानूय व्यवस्था को पत्रक सौंपते करणी सेना के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में दो पर केस
चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव के प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में राजेश और शिवशंकर राजभर पर सोमवार को केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों पर फेसबुक पर वर्ग विशेष और सामाजिक संगठनों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी, भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है।
एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना की गंभीरता को देख विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। बावजूद कुछ असामाजिक तत्व इसे जातीय रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है, जो भी माहौल खराब और अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।