प्रधानाध्यापक के इस जवाब से अभिभावक आक्रोशित हो उठे। अभिभावकों का कहना है कि आर्यन दुबे, महक, अंकुश, कशिश व अर्जुन यादव ने सब्जी में कीडा होने की शिकायत घर जाकर किया था। अभिभावकों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विद्यालय पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बीईओ ने बताया कि मामले कि जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बोले अभिभावक : अभिभावक नीरज दुबे का आरोप है कि बच्चों को एमडीएम में घटिया भोजन दिया जा रहा है। इसके कारण स्कूल के बच्चे बीमार हुए हैं। शिकायत पर प्रधानाध्यापक जातीय मुद्दा उठा रहे हैं। रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि वह शनिवार को देर रात घर पहुंचे तो बच्चे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से किया, लेकिन प्रधानाध्यापक मानने को तैयार नहीं हैं। हम सब अपने बच्चे का नामांकन दूसरे स्कूल में कराएंगे।