डायट प्राचार्य प्रभुनाथ चौहान ने बताया कि सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र आउट हो गया है। प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र पर अधिकांश प्रश्नों के उत्तर लिखे मिले। इसकी रिपोर्ट परीक्षा नियामक प्राधिकरण को भेज दी गई है। प्रश्नपत्र कहां से और कैसे आउट हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं प्रधानाचार्या मंजू राय शर्मा का कहना था कि प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र पर उत्तर लिखे मिले। पर्यवेक्षक तथा मजिस्ट्रेट रिपोर्ट डायट को भेजेंगे।
सात केंद्रों पर हो रही परीक्षा
डीएलएड 2019 फ्रेश तथा बैक पेपर 2017, 2018 सहित अन्य बैच के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में सात सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सात परीक्षा केंद्रों पर 2364 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में 374 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डायट से एक पर्यवेक्षक तथा प्रशासन से एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।