फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का दूसरा भव्य इस्कॉन मंदिर बनेगा काशी में, बच्चे ग्रहण कर सकेंगे वैदिक शिक्षा

Wed, 26 Aug 2020 07:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी में कानपुर के बाद प्रदेश का दूसरा भव्य इस्कान मंदिर बनेगा। मंदिर में इस्कॉन के किसी भी केंद्र से आने वाले भक्तों के रहने के साथ योग और अन्य सुविधाएं होंगी। साथ ही काशी के दूसरा वैदिक सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण भी कराया जाएगा। राधा अष्टमी के दिन इस्कॉन मंदिर की ओर से इसकी शुरूआत हो गई है। इस्कॉन के भेलूपुर केंद्र को ही भव्य रूप देकर श्रीश्री राधा गोपाल मंदिर वैदिक इंडिया सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी देते हुए इस्कॉन के चेयरमैन अच्युत मोहनदास ने बुधवार को बताया कि मंदिर में वैदिक आश्रम भी बनेगा। इसमें बच्चे वैदिक शिक्षा ग्रहण करेंगे। अगले दो साल में यह बनकर तैयार हो जायेगा। इससे पहले बीएचयू में इसी साल वैदिक विज्ञान केंद्र का शुभारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को इसका लोकार्पण किया था।

उन्होंने कहा कि राधा-अष्टमी के दिन इसकी औपचारिक शुरुआत हो रही है। फरवरी से यह बनना शुरू हो जाएगा। कहा कि वैदिक सांस्कृतिक केंद्र के कई हिस्से होंगे। अच्युत मोहन दास ने बताया कि यह पावन भूमि मौलिक रूप से डाबर परिवार ने दान की थी।
विज्ञापन


मंदिर में इस्कॉन भागवत महाविद्यालय की स्थापना भी की जाएगी। इसमें श्रीमदभागवत से संबंधित कोर्स चलाए जाएंगे। तीस दिन से लेकर तीन माह तक के यह कोर्स होंगे। इसमें देश-विदेश के योग्य शिक्षक होंगें जो मुंबई शाखा से संबंद्ध होंगे। इसमें सेमिनार हॉल के साथ ऑडिटोरियम भी बनाए जाएंगे। जहां एक साथ सौ लोग बैठकर चर्चा कर सकेंगे।
 

विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ढाई सौ से ज्यादा भक्त

इसमें देश विदेश के पर्यटक वैदिक संस्कृति के बारे में वीडियो शो भी देख सकेंगे और समय समय पर संस्था की गतिविधियों को सजीव देखने के साथ उससे संबंधित वीडियो भी देख सकेंगे। मंदिर में 250 से ज्यादा भक्त दर्शन कथा और कीर्तन में भाग ले सकेंगे।

बाहर से आने वाले अतिथियों के निवास के लिए डीलक्स सुपर, डीलक्स, फैमिली सूट, रॉयल सूट कमरे भी बनाए जाएंगे। मंदिर परिसर में एक गिफ्ट शॉप, प्राकृतिक उत्पाद शॉप, भोग प्रसाद के विक्रय केंद्र को भी स्थापित किया जायेगा। साथ ही आयुर्वेदिक स्पा भी संचलित किया जायेगा। इसमें प्राकृतिक विधि से रोगों का इलाज किया जायेगा।

वैदिक इंडिया सांस्कृतिक केंद्र में ये होंगी व्यवस्थाएं

  • रोजाना 2000 तीर्थयात्रियों और गरीब लोगों को मुफ्त ताजा प्रसाद
  • 250 छात्रों को स्पॉन्सर्ड सर्टिफिकेट कोर्स
  • 1000 से ज्यादा विद्यार्थियों को वैल्यू एजुकेशन और नशा मुक्ति संबद्ध कोर्स
  • 350 युवाओं को स्किल इंडिया के तहत प्रशिक्षण
  • 100 महिलाओं को स्किल्स का प्रशिक्षण ताकि नौकरी कर सकें
  • 500 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं एवं पर्यटकों के लिए होंगे
  • 15 से ज्यादा स्टार्टअप्स को उपयुक्त फंडिंग एवं व्यवसाय के लिए मदद
  • दो हज़ार से ज्यादा लोग ऑर्गेनिक फार्मिंग गोरक्षा एवं आयुर्वेदिक
  • बीस से ज्यादा मुख्य आध्यात्मिक उत्सव मनाए जाएंगे
  • बीएचयू के पास बनेगा यूथ वेलफेयर केंद्र
इस्कॉन वाराणसी के सामाजिक दायित्व के तहत युवाओं के कल्याण के लिए बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास यूथ वेलफेयर केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें युवाओं को बौद्धिक रूप से सक्षम बनाने का काम किया जायेगा। तीन मंजिला भवन में संचालित होने वाले केंद्र से आसपास के युवाओ को जोड़ा जायेगा। जो अपने जीवन स्तर को उच्च बनाने के साथ वैदिक ज्ञान से जुड़कर अपने विचारों को उच्च बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें