फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हो रहे आईपीडीएस के काम का जायजा लेने पहुंचे ऊर्जा सचिव

Mon, 22 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अंसाराबाद में निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव प्रदीप कुमार पुजारी ने रविवार की रात वाराणसी में हो रहे आईपीडीएस के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। दो दिनी वाराणसी दौरे पर पहुंचे पुजारी सोमवार को आईपीडीएसए एनर्जी इंफिसिएंसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, के अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना समेत अन्य बिजली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


गंगा आरती दर्शन के बाद रविवार की देर शाम ऊर्जा सचिव अंसाराबाद मोहल्ले में पहुंचे। वहां उन्होंने आईपीडीएस के तहत हो रहे भूमिगत विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन वितरण उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद छावनी क्षेत्र के एक होटल में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें