इस बीच जांच में सामने आया कि जिले में शिक्षा विभाग में दलाली करने के लिए चर्चित दो पाल बंधुओं और एक जिला पंचायत सदस्य भी इस फर्जीवाड़े के प्रयास में शामिल रहा है। पुलिस तीनों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की सीधी भर्ती परीक्षा से जुड़ी धांधली के प्रयास के आरोप में कुछ अन्य लोगों का नाम भी सामने आया है। उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर उनकी तलाश में रोहनिया थाने की पुलिस लगी हुई है। इसके अलावा इस प्रकरण को एसटीएफ भी अपने स्तर से देख रही है।