फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 3014 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन से वंचित 3014 बुजुर्गों की तलाश शुरू की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों को ऐसे लाभार्थियों का पता लगाकर पेंशन का लाभ दिलाने काे कहा है। बुजुर्गों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

बनारस के 6848 बुजुर्ग एक साल से वृद्धावस्था पेंशन से वंचित हैं। ऐसे लाभार्थियों की सुध ली गई तो पता चला कि उनके बैंक खाते एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से संचालित न होने के कारण पेंशन की धनराशि उनके खाते में नहीं जा पा रही है। जबकि इनमें से 3014 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा है। उनकी तलाश शुरू हो गई है। जांच में पता चला है कि ऐसे लाभार्थियों के मोबाइल नंबर गलत दिए गए हैं या अधूरे हैं।
अब सीडीओ ने सचिवों के माध्यम से लाभार्थियों का एनपीसीआई कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिया है। बीडीओ सत्यापन और एनपीसीआई होने की सूचना प्रतिदिन समाज कल्याण अधिकारी को देंगे और समाज कल्याण अधिकारी कंट्रोल रूम को इससे अपडेट कराएंगे।
विज्ञापन


128 लाभार्थियों की हो चुकी है मृत्यु
एक वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन से वंचित 6848 लाभार्थियों में से 128 की मृत्यु भी हो चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देश पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ। इससे जिले के कुल लाभार्थियों में से मृतक बुजुर्गों की संख्या कम हो जाएगी।


जिन लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें आधार कार्ड लेकर बैंक से एनपीसीआई कराने के लिए अवगत कराया गया है। जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनका सचिव के माध्यम से एनपीसीआई कराने का निर्देश दिया गया है। - हिमांशु नागपाल, सीडीओ

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें