यूपी बोर्ड (Up Board) की परीक्षा के लिए पूर्वांचल (Purvanchal) के जिलों में 2084 केंद्र बनाए गए हैं। यहां के सीसी कैमरे बोर्ड मुख्यालय से जुड़ेंगे। ताकि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकी जा सके, लेकिन अभी तक 127 केंद्रों पर कैमरे नहीं लग पाए हैं। जबकि एक माह बाद ही 22 फरवरी से परीक्षा शुरू होनी है। ये कैमरे वायस रिकॉर्डर युक्त होंगे। बोर्ड मुख्यालय में कोई भी अधिकारी एक बार में कई सेंटरों का निरीक्षण कर सकता है। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में अपर सचिव डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 127 केंद्र बचे हैं, इनमें भी जल्द लग जाएंगे।