फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में Social Distancing का पालन न कराए जाने पर एसडीएम को चेतावनी, दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों से जवाब-तलब, थाना प्रभारी पर भी गिरेगी गाज

Tue, 21 Apr 2020 06:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बड़ालालपुर रोड स्थित लमही सब्जी मंडी में सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग के हुए उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। सोमवार 27 अप्रैल तक के लिए मंडी बंद करने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है।

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) को कड़ी चेतावनी जारी की और भविष्य के लिए सचेत किया है कि इसकी पुनरावृति भविष्य में किसी भी दशा में न होने पाये। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी संबंधित थानाध्यक्ष का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर समुचित कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया है।

इसके अलावा उन्होंने सहायक अभियंता जलनिगम पीएन गुप्ता अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन सुशील यादव से जवाब-तलब करते हुए कहा कि लमही सब्जी मंडी में धारा-144 दंड प्रक्रिया का पालन न होने तथा कोविड-19 हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ है। इन दोनों अभियंताओं को उक्त स्थल क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट होने के फलस्वरूप इसका अनुपालन कराया जाने का उत्तरदायित्व था।
विज्ञापन


लापरवाही करने पर दोनो से जवाब-तलब करते हुए निर्देश दिया है कि किन परिस्थितियों में इनके द्वारा बड़ालालपुर रोड स्थित लमही सब्जी मंडी में आदेश का पालन नहीं कराया गया व सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं कराई गई।

यहां बता दें कि अमर उजाला में  सोमवार 20 अप्रैल को इस लापरवाही को उजागर किया था। बड़ालालपुर रोड स्थित लमही सब्जी मंडी में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रक से माल आते ही लोग टूट पड़े। इनमें से काफी लोग ऐसे थे, जिन्होंने न तो मास्क लगा रखा था और न ही गमछे से मुंह ढक रखा था। समाचार पर संज्ञान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें