फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने आईडी कार्ड नहीं होने पर दिव्यांग कक्ष निरीक्षक को मारा धक्का

Sun, 11 Feb 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
एसडीएम के दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में शनिवार को एसडीएम निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एक दिव्यांग कक्ष निरीक्षक के पास आईडी कार्ड न होने पर एसडीएम ने उसको धक्का मारकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान एसडीएम चकिया राम सजीवन मौर्य औचक निरीक्षण के लिए जिले के इलिया क्षेत्र स्थित दुर्गावती बालिका इंटर कालेज पहुंचे।

कमरा नंबर छह में प्रवेश करते हुए एसडीएम ने वहां ड्यूटीरत दिब्यांग कक्ष निरीक्षक कृष्ण मुरारी पांडेय से आईडी दिखाने को कहा। जिस पर आईडी कार्ड नहीं दिखा पाने पर एसडीएम नाराज हो गये और कक्ष निरीक्षक से दुर्व्यवहार करते हुए कक्ष से बाहर निकल जाने के लिए कहते हुए उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही सभी कक्ष निरीक्षक लामबंद हो गये और परीक्षा समाप्ति के बाद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान सभी एसडीएम पर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांग नहीं पूरी हुई तो सभी लोग परीक्षा बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन

एसडीएम ने घटना से किया इंकार

परीक्षा
हालांकि दूसरी तरफ एसडीएम ने दुर्व्यवहार की घटना से इंकार करते हुए कहा कि जैसे ही वह जांच करने कालेज में पहुंचे तभी बाहर गेट पर कक्ष निरीक्षक घुप में बैठे थे। गाड़ी देखकर शिक्षक दौड़कर कमरे में जा पहुंचे। इस दौरान जब ड्यू्टीरत कक्ष निरीक्षक से आईडी कार्ड की मांग की। आईडी कार्ड नहीं होने कक्ष से बाहर से बाहर जाने को कहा गया था।

एसडीएम राम सजीवन मौर्य द्वारा ड्यूटी कर रहे शिक्षामित्र कृष्ण मुरारी पांडेय के साथ किया गया व्यवहार अशोभनीय एवं शिक्षक की गरिमा के खिलाफ है। एसडीएम के इस अभद्र व्यवहार से आहत शिक्षामित्र बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।

यह बातें शिक्षामित्र संघ वाराणसी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह एवं विजय श्याम तिवारी ने कही। दोनों मंडल अध्यक्षों ने कहा कि शिक्षामित्रों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नही किया जायेगा और एसडीएम के दुर्व्यवहार  पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें