फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बीजेपी विधायक के कार्यालय से स्कार्पियो चोरी

Tue, 26 Dec 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
स्कार्पियो चोरी होने की सूचना पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चोरों के हौसले ब‌ुलंद है। उनको पुलिस का कोई भय नहीं है। इस ‌बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोनभद्र में सदर ‌विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय से स्कार्पियो चोरी हो गई।
विज्ञापन


रविवार रात को नगर की पुलिसिंग को धता बताते हुए चोरों ने सदर विधायक भूपेश चौबे के कैंप कार्यालय से स्कार्पियो चुरा ली। वाहन स्वामी मानस तिवारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। राबर्ट्सगंज कोतवाली के बिचपई गांव निवासी मानस तिवारी के स्कार्पियो (यूपी 64 एसी 9797) से विधायक भूपेश चौबे चलते थे।
विज्ञापन


रविवार की रात उरमौरा में राजमार्ग के किनारे स्थित सदर विधायक के कार्यालय के बाहर करीब 12 बजे स्कार्पियो खड़ी कर चालक महादेव यादव सोने चला गया। रविवार सुबह स्कार्पियो गायब थी। 
विज्ञापन

पुलिस की कार्य प्रणाली की पोल खुली

लोगों से बात करते ‌व‌िधायक - फोटो : अमर उजाला
स्कार्पियो के चोरी होने की सूचना पर एएसपी, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने मौके पर पहुंच कर चालक से पूछताछ की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने मामले का खुलासा करने की मांग की।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि बिचपई गांव निवासी वाहन स्वामी मानस तिवारी की तहरीर पर अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों को पकड़ने के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई है।

सदर विधायक के कैंप कार्यालय से स्कार्पियो चोरी होने से पुलिस की कार्य प्रणाली की पोल खुल गई है। प्रतिदिन उरमौरा में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर 24 घंटे पुलिस की पिकेट लगती है।

सोमवार को पुलिस ने टोल प्लाजा समेत अन्य निजी संस्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे में रात 12 से सुबह छह बजे तक की रिकार्डिंग देखी, लेकिन सुराग नहीं मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें