फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में स्कार्पियो गंगा में समाई, वाराणसी के दो सगे भाई सहित तीन लापता

Thu, 02 Nov 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
लापता लोगों को खोजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर के कछवां में भटौली पीपा पुल से बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गई। वाहन में सवार सगे भाई समेत तीन लोग लापता हैं, जबकि एक व्यक्ति तैर कर बाहर आ गया।
विज्ञापन


शाम चार से सात बजे तक चले आपरेशन के दौरान रस्सा टूटने से गाड़ी निकालने की कोशिशें तीन बार बेकार हुईं। अब गुरुवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुला कर आपरेशन चलाया जाएगा।

वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के अर्जुनपुर मौजा निवासी बिंद्रा कन्नौजिया ने पुत्री नेहा की शादी देहात कोतवाली के लेढू चपउर के मझिगवां निवासी गुलाब चंद्र कन्नौजिया के बेटे सोनू कन्नौजिया के साथ की थी।
विज्ञापन


बुधवार को बिंद्रा ने गांव के दिनेश राजभर (35) की स्कार्पियो बुक करके दोनों बेटों करन (12) और रोशन (08) को पुत्री के घर टीवी लाने के लिए भेजा था। सुबह दस बजे दिनेश गाड़ी लेकर मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ। उसने रास्ते में एक रिश्तेदार भरत राजभर (30) को भी साथ में ले लिया।

दोपहर बाद वापसी के दौरान साढ़े तीन बजे गाड़ी भटौली पीपा पुल के बीच में अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर पड़ी। गाड़ी की अगली सीट पर बैठा भरत शीशे से बाहर निकल कर तैरते लगा।

उसे देखते ही मांझी मंगला साहनी व बसनी साहनी नाव लेकर पहुंचे और उसे बचा लिया। दिनेश भी किसी तरह पानी के ऊपर आया लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण डूब गया। 
विज्ञापन

रस्सा टूट जाने से गाड़ी बाहर नहीं निकल पाई

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होते ही प्रभारी डीएम प्रियंका निरंजन, एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, एसडीएम सदर अरविंद चौहान, तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ सदर बृजेश तिवारी तट पर पहुंच गए। प्रशासन ने गाड़ी निकलवाने के लिए सेतु निगम का स्टीमर मंगवाया। नाविकों की मदद से गाड़ी में रस्सा बांध कर उसे बाहर निकालने का प्रयास गया।

लेकिन रस्सा टूट जाने से गाड़ी बाहर नहीं निकाली जा सकी।अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय का कहना है कि भटौली पीपा पुल से एक स्कार्पियो बुधवार की दोपहर गंगा में गिर पड़ी।

इसमें सवार दो बच्चे व एक चालक लापता हैं जबकि एक व्यक्ति बाहर आ गया। गाड़ी को बाहर नहीं निकल पाई। सुबह एनडीआरफ की टीम बुला कर गाड़ी और लापता लोगों को निकलवाया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें