बनारस में 13वें नेशनल सीड कांग्रेस (एनएससी) का आयोजन होगा। अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) में 28 से 30 नवंबर तक देश-विदेश से कृषि संस्थानों, बीज पर काम करने वाली कंपनियों और प्रगतिशील किसानों सहित करीब सात सौ लोग भाग लेंगे। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, फिलीपींस के प्रतिनिधि शामिल होंगे। तीन दिनों तक गुणवत्तायुक्त बीजों के उत्पादन और बीज प्रणाली से सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के उपाय तलाशने पर चर्चा होगी।
आईसार्क और राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (एनएसआरटीसी) की ओर से नेशनल सीड कांग्रेस में नेशनल सीड कांग्रेस बीज मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चैन) में विभिन्न शहरों के कृषि संस्थानों के वैज्ञानिक, शोध छात्र, किसानों, निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि आदि भाग लेंगे। आईसार्क के निदेशक सुधांशु सिंह ने बताया कि इसकी तैयारी चल रही है।
कृषि क्षेत्र में बाजार की मांग लगातार बढ़ रही है और अधिक समावेशी और टिकाऊ बीज प्रणालियों की आवश्यकता है। प्रतिदिन सात से आठ सत्र चलेंगे। इसमें शामिल होने के लिए बीज पर कार्य करने संस्थानों से लेकर निजी कंपनियों और कृषि शिक्षण संस्थानों को निमंत्रण भेजा गया है। प्रदर्शनी के दौरान कंपनियां बीज से जुड़ी तकनीक और मॉडल को पेश करेंगी।
इसमें क्षेत्रीय सहयोग, भागीदारी और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, फसल सुधार , बीज वितरण प्रणालियों से संबंधित अनुसंधान की प्रगति, नवाचारों और अंतर विभागीय दृष्टिकोण प्रस्तुत किए जाएंगे।