फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में विज्ञान मॉडल : स्मार्ट गैस टैंकर को पहला, चंदौली ड्रोन अग्निशमन यंत्र को दूसरा स्थान; खूब हुई सराहना

Fri, 21 Feb 2025 03:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक चीजों को दिखाया। काॅलेज परिसर में स्मार्ट गैस टैंकर देख अतिथियों ने इसकी जानकारी ली। इसके साथ ही बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञान माॅडल में छात्रों की हुई सराहना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता में बनारस के स्मार्ट गैस टैंकर को पहला और चंदौली ड्रोन अग्निशमन यंत्र को दूसरा स्थान मिला है। स्मार्ट गैस टैंकर को सनबीम स्कूल लहरतारा के आदित्य सिंह ने और ड्रोन अग्निशमन यंत्र को चंदौली के किसान इंटर कालेज विद्यार्थी ने बनाया है।

विज्ञापन


जिला विज्ञान क्लब की ओर से गुरुवार को पीएम श्री राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज लहुराबीर में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। जिसमें वाराणसी मंडल के सभी जिलों से 15-15 प्रतिभागियों को हिस्सा लेकर कुल 27 विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


पहले और दूसरे स्थान के अलावा मेजबान विद्यालय क्वींस इंटर कॉलेज के ऋतुराज पांडेय ने स्मार्ट व्हीकल और महामना मालवीय इंटर कॉलेज के शनि पटेल ने स्मार्ट गैस लीक डिटेक्टर का प्रदर्शन कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय करने के लिए चार सदस्यों के निर्णायक मंडल में बीएचयू के प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक प्रो. डॉ. भूपेंद्र कुमार, यूपी कालेज के प्रो. डीके सिंह और हरिश्चंद पीजी कालेज की सहायक प्रो. डॉ. दर्शन शर्मा शामिल रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें