फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : वाराणसी में सेंट्रल जेल अधीक्षक को धमकाया, जेलर से 17 हजार रुपये की ठगी; जानें पूरा मामला

Fri, 21 Feb 2025 03:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जेलर के साथ साइबर ठगी का मामला शिवपुर थाने में दर्ज किया गया है। शातिरों ने दो अलग-अलग नंबरों से काॅल किया था। उनकी धमकी से जेल अधीक्षक भी भयभीत हो गए थे।
विज्ञापन
शिवपुर थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cyber Crime : शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल के जेलर से 17 हजार की साइबर ठगी की गई। जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा की तहरीर पर शिवपुर थाने की मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जेलर ने बताया कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्र के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। एक कॉलर के मोबाइल स्क्रीन पर एक इलेक्ट्रानिक चैनल के लखनऊ के ब्यूरो चीफ का नाम लिखा था। दूसरी कॉल के कॉलर के रूप में स्क्रीन पर प्रमुख सचिव लिखा था।

उन्हें कहा गया कि आपके जेलर ने 17 हजार रुपये लिए हैं। वह पैसा दिला दें। नहीं तो कारागार मंत्री और डीजी जेल से शिकायत करेंगे और शाम तक जेलर निलंबित हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस पर जेल अधीक्षक भयभीत हो गए और उन्हें बुलाकर पूरी बात बताई। वरिष्ठ अधीक्षक को भयभीत देख कर वह भी डर गए। इसके बाद बेटी के बैंक खाते से 17 हजार रुपये ब्यूरो चीफ अरुण कुमार मिश्रा के खाते में ऑनलाइन भेज दिए। बाद में पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें