फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति मंत्री ने दिया भरोसा, मिर्जापुर में विकसित होगी ‘साइंस सिटी’

Fri, 13 Jul 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए यूपी के मिर्जापुर जिले में ‘साइंस सिटी’ विकसित की जाएगी। इसका लाभ आसपास के जिलों के विद्यार्थी भी उठा सकेंगे। इसके जरिये नई चुनौतियों और जीवन को सुगम बनाने से संबंधित इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा से मुलाकात कर साइंस सिटी विकसित कराने का आग्रह किया। संस्कृति मंत्री ने जल्द ही ‘साइंस सिटी’ विकसित कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सांसद अनुप्रिया पटेल ने बताया कि विज्ञान के प्रति देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ कल्चर ऑफ साइंस’ (स्पॉक्स) के तहत संस्कृति मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में ‘साइंस सिटी’ विकसित कर रहा है।

इसी के तहत मिर्जापुर में भी ‘साइंस सिटी’ विकसित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने जिले में साइंस सिटी विकसित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञान के प्रति प्रेरित होंगे युवा

युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने के लिए एक माहौल की जरूरत है ताकि युवा पीढ़ी इनोवेशन (नई खोज, नई तकनीक) में रुचि ले और देश की वर्तमान चुनौतियों, जीवन की चुनौतियों को दूर करने के लिए नई तकनीक विकसित कर सके।

सांस्कृतिक मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में ‘साइंस सिटी’ विकसित कर रहा है। चूंकि मिर्जापुर जिला प्रदेश के अति पिछड़े इलाकों में आता है। आदिवासी क्षेत्र होने की वजह से इस जिले में ‘साइंस सिटी’ विकसित होने से मिर्जापुर सहित पड़ोसी जनपदों के युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने में काफी मदद मिलेगी। इनोवेशन हब खोज करने वालों के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें