फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में होगी साइंस एकेडमी की वार्षिक बैठक, देश के कई वैज्ञानिक होंगे शामिल 

Tue, 30 Oct 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएसी) बंगलौर की 84वीं वार्षिक बैठक बीएचयू में चौदह साल बाद होने जा रही है। दो से चार नवंबर तक होने वाली इस बैठक में भारत रत्न प्रो.सीएनआर राव सहित देश के जाने माने वैज्ञानिक जुटेंगे। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान पर लघु संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं के साथ वैज्ञानिकों की बातचीत सहित कई कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के निर्देशन में होने वाली इस बैठक में एकेडमी के 250 से अधिक फेलो सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में बनारस और आसपास के विद्यालयों के शिक्षक, शोध छात्र भी शामिल होंगे।

वनस्पति विभाग के प्रो. एसबी अग्रवाल ने बताया कि यह सार्क देशों, दक्षिण पूर्वी देशों एवं अन्य देशों के वैज्ञानिकों के लिए एक प्रमुख नेटवर्किंग  कार्यक्रम है। बैठक में प्रो. पॉल वीस (चीफ एडीटर, ए.सी.एस. नैनो) और प्रो. ए मिलीसनिक (एसोसिएट एडिटर ए.सी.एस. केमिकल न्यूरोसाइंस) ने भी बैठक में शामिल होने की सहमति दी है।
विज्ञापन


दो नवंबर को केंद्रीय तिब्बती उच्च अध्ययन संस्थान के कुलपति प्रो.गेसे नवांग समतेन बौद्ध धर्म एवं विज्ञान और तीन नवंबर को अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री शबाना आजमी का ‘हिन्दी सिनेमा और महिलाओं की बदलती भूमिका’ पर विशेष व्याख्यान होगा। पहले दिन संगीत संध्या में पद्मश्री प्रो.एन राजम अपनी प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें