फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद खुलेंगे विद्यालय, कोविड प्रोटोकॉल पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च महीने से ही बंद चल रहे विद्यालय पांच महीने बाद खुलेंगे। शासन के आदेश के बाद अब विद्यालयों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। शासन के आदेश के बाद जल्द ही स्थानीय स्तर पर भी विद्यालयों के लिए आदेश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से ही मार्च माह से ही विद्यालयों में पठन-पाठन बंद किया गया था। जब केस कम हुए हैं तो 15 अगस्त के बाद से इसे खोले जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी आधी क्षमता ही विद्यालयों में रहेगी, लेकिन शासन के आदेश के बाद से जिला स्तर पर विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं चलाने आदि की तैयारियां चल रही हैं। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि विस्तृत शासनादेश का इंतजार है। शासन का आदेश आने के बाद उसके अनुसार कोविड प्रोटोकॉल के तहत संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें