वाराणसी में खराब मौसम और शीतलहर की वजह से इंटर तक के स्कूल-कालेजों के सुबह 9 बजे से 3 बजे तक खुलने की समय सीमा अब खत्म हो गई है। डीआईओएस डॉ वीपी सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर अब सभी स्कूल अपने पहले से तय समय से खुलेंगे। मौसम का रुख बदला होने की वजह से एक बार फिर से बिजली की मांग में कमी सामने आई है।
दूसरी ओर प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग में कमी बनी है। पिछले दो दिनों के दौरान मांग में एक हजार मेगावाट की और कमी आ गई है। बुधवार पीक आवर के दौरान अधिकतम मांग 15,277 मेगावाट के करीब रही। इससे पहले 28 जनवरी को अधिकतम मांग 15130 मेगावाट तथा 27 जनवरी को मांग 16209 मेगावाट के करीब रही। तापमान को देखते हुए फिलहाल मांग में ज्यादा वृद्धि की सम्भावना कम दिख रही है।