स्कूल प्रबंधकों की मांग पर बोर्ड ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 122 केंद्र प्रस्तावित हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर आईं 146 आपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। इसके पहले विद्यालयों की तरफ से अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं का बोर्ड ने समिति बनाकर भौतिक सत्यापन कराया। बोर्ड सचिव की ओर से सेंटरों में पारदर्शिता लाने के लिए पोर्टल पर लिंक जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि विद्यालय देख सकें कि सूचनाओं के सत्यापन में कोई परिवर्तन हुआ है की नहीं। हालांकि, वह कोई परिवर्तन नहीं कर सकेंगे।
परीक्षा के लिए सेंटर निर्धारण के लिए प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों की आधारभूत जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की थी। इसका सत्यापन जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम कर रही है। स्कूल के प्रबंधकों ने बोर्ड मुख्यालय में शिकायत की थी कि सत्यापन में हुए बदलाव की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। मांग थी कि पोर्टल पर यह सुविधा दी जाए। ताकि वह देख सकें कि सूचना में क्या परिवर्तन किया गया। जिसके बाद बोर्ड ने पोर्टल पर लिंक उपलब्ध कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से कहा गया है, सारी सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।