फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश का असर: 10 जिलों में स्कूल बंद, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 12वीं तक छुट्टी; शाहजहांपुर में अलग आदेश

Fri, 25 Sep 2026 08:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मौसम विभाग के ओरेंज अलर्ट और लगातार बारिश को देखते हुए वाराणसी, मिर्जापुर, जाैनपुर और भदोही में 26 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों पर लागू होगा। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जरूरी विभागीय कार्यों के लिए स्कूल जाना होगा।
विज्ञापन
यूपी के 10 जिलों में स्कूल बंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 10 जिलों में स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के पांच जिलों गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर में विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें संतकबीर नगर में कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, जबकि अन्य जिलों में 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश के चलते छुट्टी
लगातार बारिश और मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती और सिद्धार्थनगर में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संतकबीर नगर में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव और आवागमन की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में प्रशासन ने विद्यालय आने वाले बच्चों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए अवकाश घोषित किया है। संबंधित शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही में भी स्कूल बंद
इससे पहले जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही में भी बारिश के मद्देनजर स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जौनपुर में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण 26 सितंबर को कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों पर लागू है।

मिर्जापुर में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। भदोही में भी 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहां मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि भदोही में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जरूरी विभागीय कार्यों के लिए स्कूल पहुंचना होगा।
विज्ञापन

वाराणसी में भी 12वीं तक स्कूल बंद
वाराणसी में भी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय बंद रखने का निर्देश जारी किया है। जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश परिषदीय के साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।

इस तरह प्रदेश के 10 जिलों में फिलहाल स्कूल बंद किए गए हैं। इनमें सिर्फ शाहजहांपुर में कक्षा आठवीं तक के विद्यालय बंद रहेंगे, जबकि बाकी जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर आगे भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें