फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में 27 सितंबर तक यलो अलर्ट: 24 घंटे में 16 मिमी बारिश, तेज हवा से गिरी धान की फसल; एडवाइजरी जारी

Fri, 25 Sep 2026 06:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही में पिछले 24 घंटे में 16 मिमी बारिश हुई। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई इलाकों में धान की फसल गिर गई। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गोपीगंज स्टेशन रोड, बाबूसराय और बनकट मार्ग पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
भारी वाहन के बीच जाती कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण जिले में दो दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 24 घंटे में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण कई जगह धान की फसल गिर गई। इससे किसान चिंतित हैं। बारिश के कारण कच्चे मार्ग जहां चलने लायक नहीं रह गए हैं, वहीं पक्की सड़कें भी फिसलन भरी हो गई हैं। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


जिले में मौसम का मिजाज दो दिनों से बदला हुआ है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक बारिश की फुहारें लोगों को भिगो रही हैं। बीते 24 घंटे में जिले में कुल 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण भिदिऊरा, भुडकी, लखनों समेत कई स्थानों पर तैयार धान की फसल गिर गई है।

बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से शुक्रवार को दिन भर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। जलभराव होने से आवाजाही के दौरान राहगीरों को परेशान होना पड़ा। कई ग्रामीण और शहरी मार्ग कीचड़युक्त हो गए हैं। इन कीचड़ भरे मार्गों पर पैदल चल पाना और वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।

ज्ञानपुर के बालीपुर रोड, पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर, गोपीगंज, स्टेशन रोड, बाबूसराय संपर्क मार्ग, बनकट, सुरियावां, भदोही के स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि हवाएं चलने के कारण धान की फसल गिर गई है। धूप होते ही फसल खड़ी हो जाएगी। यह बारिश फसल के लिए फायदेमंद है।

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ है। जिसका असर 27 सितंबर तक बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर कीचड़ से लोगों को आवाजाही में दिक्कत
बारिश के कारण ज्ञानपुर रेलवे रोड स्टेशन, रामपुर घाट जाने वाले मार्ग पर कीचड़ फैल गया है। अंजही मोहाल में नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। बरगदा हनुमान मंदिर से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ के कारण यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। इसी मार्ग पर विद्यालय, कोचिंग संस्थान एवं अस्पताल भी हैं। रोजाना हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें