यूपी के बलिया जिले के एक गांव में एक शिक्षक ने अपनी घिनौनी करतूत से अपने पेशे को कलंकित करने का काम किया है। 10वीं की छात्रा को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रेप किया और वीडियो बनाया। फिर इस वीडियो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
शुक्रवार को वह वीडियो शिक्षक की मोबाइल से लीक हो गया जो वायरल होने लगा। इस अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद ही उस शैतान शिक्षक का कारनामा उजागर हुआ। पुलिस तत बात पहुंची तो कार्रवाई हुई।
छात्रा के पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने शिक्षक पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा उसकी पुत्री पढ़ने में कमजोर थी। जिसे शिक्षक ने परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर 10 जनवरी 2018 को अपने घर में दुराचार किया।
इसके बाद किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिक्षक की धमकी के कारण पुत्री ने किसी को कुछ नहीं बताया। जिसका फायदा उठाते हुए शिक्षक दुष्कर्म करता रहा।