फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में देसी माटी से विदेशी खुशबू बिखेरेंगे स्कूली बच्चे

Sat, 29 Sep 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमानों के स्वागत के लिए वाराणसी के स्कूल भी तैयार किए जाएंगे। इसमें प्रवासियों को देश की माटी और विदेश की खुशबू से जोड़ा जाएगा। स्कूलों को अलग अलग देशों का प्रतीक बनाकर उन्हें अपनेपन का अहसास कराया जाएगा। डीएम सुरेंद्र सिंह ने मंडलायुक्त सभागार में प्रधानाचार्यो की बैठक में रुपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का प्रतीक बनाया जाएगा। हर विद्यालय अलग अलग देशों की खासियत बताएंगे। वहीं की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से रूबरू कराएंगे।

डीएम ने कहा कि जिले के हर ब्लॉक से 25-25 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। हर एक विद्यालय अलग अलग देशों के प्रतीक बनेंगे। वहां उस देश की समस्त जानकारियां अंकित की जाएगी। वहां का राष्ट्रीय चिह्न, भौगोलिक परिवेश, मानचित्र, जनसंख्या, वहां की राजधानी, भाषा-संस्कृति की सभी जानकारी विद्यालय में मिलेंगी।
विज्ञापन


विद्यालयों में इसके मद्देनजर बच्चों में प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। जो विद्यालय जिस देश के प्रतीक होंगे, उसकी समस्त जानकारियां बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से दी जाएगी। डीएम ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यो एवं प्रबन्धकों से कहॉ कि यदि वे अपने यहां प्रवासी भारतीयों को ठहराना चाहते है, तो इसका रजिस्ट्रेशन भी वे शीघ्र करा लें। 
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अटल नगर बसाया जाएगा 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए वाराणसी के ऐढ़े गांव में अटल नगर बसाया जाएगा। इनमें मेहमानों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था होगी। उधर, प्रशासन काशी आतिथ्य के तहत घरों में मेहमाननवाजी करने वालों की सूची तैयार करने में जुटा है। घरों में प्रवासियों को रुकवाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग सामने आए हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को मूर्त रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें ऐढ़े गांव में चयनित जमीन पर प्रवासियों के लिए स्विस काटेज सहित पूरे क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस पूरे क्षेत्र का नाम अटल नगर किए जाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है।

अटल नगर में रिसेप्शन से लेकर फूडकोर्ट, जिम सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। प्रवासी भारतीयों को घरों में ठहराने वाले इच्छुक लोग मोबाइल ऐप में पीबीडी वाराणसी के जरिए आवेदन कर रहे हैं। ऐप लांच होने के बाद काफी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें