फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: स्कूल खुलते ही बेपटरी हुई बनारस शहर की यातायात व्यवस्था, जगह-जगह जाम से परेशान हुए लोग

Mon, 16 Jan 2023 12:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कड़ाके की ठंड के कारण वाराणसी में करीब 20 दिन तक स्कूल बंद रहे। शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में थी। अब स्कूल खुलते ही अचानक सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। 
विज्ञापन
सुंदरपुर में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में पहले से बेपटरी चल रही यातायात व्यवस्था सोमवार को 12वीं तक के स्कूल खुलने से बिगड़ गई। सड़कों पर लगा जाम शहरवासियों की परेशानी बना। जगह-जगह पुलिस और यातायात कर्मी सुचारू रूप से आवागमन बहाल करने में जुटे रहे। सोमवार सुबह आठ बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाम लगता रहा।

विज्ञापन


स्कूल आने वाली गाड़ियों की एक साथ आवाजाही से हर प्रमुख मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। सुंदरपुर, बरेका, ककरमत्ता, महमूरगंज फ्लाईओवर से लेकर कैंट स्टेशन तक लोगों को अधिक जाम में परेशान होना पड़ा। वरुणा पार क्षेत्रों में भी कमोवेश यही स्थिति रही।

करीब 20 दिन बाद खुले स्कूल

कड़ाके की ठंड के कारण करीब 20 दिन तक स्कूल बंद रहे। शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में थी। अब स्कूल खुलते ही अचानक सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। वाहनों की संख्या बढ़ने से सभी इंतजाम धरे रह गए। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कई लोग पैदल गंतव्य स्थानों की ओर जाने के लिए मजबूर हुए।

बरेका मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आज अच्छी धूप खिली हुई है। वाराणसी के अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले कमी देखी गई। बहरहाल, 20 दिनों के बाद सोमवार से  वाराणसी के स्कूल खुल गए। डीएम ने आदेश दिया है कि इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दो बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

हफ्ते का पहला दिन और स्कूल खुलने के कारण सोमवार सुबह से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा। नतीजा ये रहा कि सुबह 10 बजे शहर के प्रमुख इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की संख्या बढ़ने से ज्यादातर चौराहों व तिराहों पर जाम लगा रहा। हालांकि स्कूल लगने के बाद शहर की विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें