फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Reopen: वाराणसी में कल से फिर बजेगी स्कूलों की घंटी, सुबह 10 बजे से दो बजे तक होगी पढ़ाई

Sun, 15 Jan 2023 08:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में इंटर तक के सभी विद्यालय 16 जनवरी यानी सोमवार से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड के कारण वाराणसी में बंद स्कूलों को  फिर से खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।  जिले में इंटर तक के सभी विद्यालय 16 जनवरी यानी सोमवार से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय का समय सुबह और शाम को ठंड को देखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। सभी परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, सीआईएससीई व अन्य सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय इसी समय-सारिणी के अनुसार संचालित कराए जाएंगे।

बता दें कि पिछले तीन-चार दिन से दिन में अच्छी धूप हो रही है। पछुआ हवाएं भी नहीं चल रही है। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। इस वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। रविवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा।  मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि दो दिन बाद से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। घने कोहरे के साथ ही ठंड भी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें