फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही मनमानी, मैसेज भेजकर मांग रहे फीस, स्कूलों के मनमाने रवैये से परेशान पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष का इस्तीफा

Sat, 09 May 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में बच्चों की फीस लेने के लिए अभिभावकों पर दबाव ना बनाने का आदेश तो दिया गया है लेकिन इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। अभी भी कई स्कूल ऐसे हैं, जो अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों की स्कूल की फीस और परिवहन शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। वाराणसी में इस तरह की शिकायतें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


उधर कई बार सदस्यों से बातचीत के बाद भी इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश न लगने से परेशान होकर पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से डॉक्टर दीपक मधोक ने इस्तीफा दे दिया।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चल रहे लॉकडाउन में कोई कामकाज ना हो पाने से अभिभावक बहुत परेशान हैं और बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए ही शासन ने लॉकडाउन में बच्चों की फीस जमा करने का दबाव ना बनाने को कहा था। बावजूद इसके कई ऐसे स्कूल हैं, जिनकी ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजकर फीस जमा करने को कहा जा रहा है। लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए पिछले दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश सिंह ने भी एक कड़ा पत्र जारी करते हुए इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। लेकिन स्कूलों की मनमानी अभी जारी है।

विज्ञापन

इस बीच पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले डॉक्टर दीपक मधोक ने पूछे जाने पर बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देश के बाद सदस्यों से उसका अनुपालन करने को कहा गया। साथ ही मुख्यमंत्री से स्कूलों की समस्याओं को लेकर लिखे पत्र में अंशदान की मांग भी की गई थी। बावजूद इसके कुछ स्कूलों की ओर से पालन न करने से एसोसिएशन की छवि खराब हो रही थी। इस वजह से ही अध्यक्ष पद पर इस्तीफा दे दिया। 

स्कूलों में फीस और कॉपी किताब लिए जाने का दबाव बनाए जाने की शिकायत मिलने के बाद अब तक कई बार पत्र जारी किया जा चुका है। मनमानी करने वालों की लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें