फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः स्कूल के कर्मचारी की करेंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने की तोड़-फोड़ और आगजनी

Tue, 15 May 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तोड़ी गई स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के एक स्कूल के चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी की स्कूल में काम करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है घटना होने के तीन घंटे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना नहीं दी गई। मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाला। घटनास्थल पर एसडीएम व सीओ भी पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ागांव के जे एस पब्लिक स्कूल में तेगा यादव (24 ) चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। स्कूल में एक समर कैम्प का आयोजन होना था। जो 14 मई से 19 मई तक चलना था। 14 मई को खराब मौसम होने के कारण कैम्प का आयोजन नहीं हो पाया।

जिस कारण मंगलवार से कार्यक्रम शुरू होना था। मंगलवार को झंडा का पोल गाड़ने के लिए तेगा खुदाई कर रहा था। इसी बीच वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन परिवार के लोगों को जानकारी दिये बिना उसे लेकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मृतक तेजा के परिवार में कोहराम मच गया। उन लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने स्कूल के सामने चक्का जाम कर दिया। साथ ही स्कूल में खडी आधा दर्जन बसों में तोड़फोड़ कर होर्डिंग्स में आग लगा दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना था कि हर महीने तेजा की मां को भत्ता दिया जाए और एक मुश्त राशि  परिजनों को दी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें