वहीं कुछ विद्यालय सोमवार को स्कूलों की साफ सफाई और बच्चों के स्वागत की तैयारी में थे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूचना के बाद शिक्षकों में संशय की स्थिति बन गई। बच्चे भी स्कूल खुलने को लेकर तैयारी में थे। कॉपी किताब के साथ ही होमवर्क पूरा करने में जुटे हुए थे। लेकिन जब बच्चों को पता चला कि छह दिन की छुट्टी और बढ़ गई है तो उनका चेहरे पर खुशी छा गई।