फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर में हुए विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 25 Jun 2023 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बरमपर बस्ती (चक्रपानपुर) गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह कर्ज से परेशान था। घर में हुए विवाद के बाद उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बरमपर बस्ती (चक्रपानपुर) गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह कर्ज से परेशान था। घर में हुए विवाद के बाद उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।  बरमपर बस्ती निवासी जित्तू बिंद (30 ) पुत्र कैलाश बिंद शनिवार देर रात घर आया।

विज्ञापन


कर्ज की परेशानी घर वालों को बताया और उनसे विवाद कर लिया। विवाद से क्षुब्ध हो कर जित्तू अपने कमरे में चला गया। देर रात पंखे के सहारे फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों vs घटना की सूचना पुलिस को बिना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। जित्तू की पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। जित्तू क्सी दूसरे शहर में मजदूरी करता था। बीते चार महीने से घर आया हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें