फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के तहत स्कूली बच्चों ने ली सुरक्षित यातायात की शपथ, दी गई खास जानकारी

Sat, 15 Nov 2025 02:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात उपनिरीक्षक बृजेश सिंह ने एक गीत के माध्यम से  दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने ली सुरक्षित यातायात की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के तहत आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल चोलापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र–छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों, छात्रों तथा वाहन चालकों ने भी सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात उपनिरीक्षक बृजेश सिंह ने एक गीत के माध्यम से  दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न ले जाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया।

टीएसआई बृजेश सिंह ने मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में बताया और सड़क पर घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। उन्होंने सड़क संकेत, साइनबोर्ड तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने एवं नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की। 
विज्ञापन


उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग और रेड लाइट बंद होने पर वाहन को एक लाइन में खड़ा करने तथा अनुशासित यातायात को शहर की पहचान बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, हेड मिस्ट्रेस रिचा मिश्रा, विनय जायसवाल, मुकेश यादव, मनीष कुमार सिंह, जुम्मन अली तथा रानू प्रताप श्रीवास्तव व ट्रैफिक के उप निरीक्षक शिवबदन यादव देवानंद बरनवाल कार्यक्रम में शामिल रहे 

टीएसआई ने कहा कि सड़क के चार सबसे बड़े दुश्मन हैं नशा, नींद, रफ्तार और ओवरलोड। इनसे दूरी बनाकर ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में वाराणसी यातायात हेल्पलाइन नंबर 7317202020 भी साझा किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें