पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोलापुर से निकली जागरूकता रैली में शामिल लोग। संवाद
- फोटो : samvad
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज के नेतृत्व में एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई।
खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि यह रैली कंपोजिट विद्यालय चोलापुर से शुरू हुई। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर नामांकन के लिए नारे लगाए। रैली आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद वापस कंपोजिट विद्यालय चोलापुर पर समाप्त हुई। इसके बाद, अभियान के पहले चरण में सर्वाधिक नामांकन करने वाले 10 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने उन्हें अंग वस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालयों से अनुरोध किया कि जिन्होंने अभी तक अपना नामांकन लक्ष्य पूरा नहीं किया है, वे घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।
इन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित
सम्मानित होने वाले विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर, कंपोजिट विद्यालय चोलापुर और कंपोजिट विद्यालय बरथरा खुर्द शामिल थे। इनके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर, प्राथमिक विद्यालय अजगरा, प्राथमिक विद्यालय लटौनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, प्राथमिक विद्यालय धरसौना और प्राथमिक विद्यालय दानगंज प्रथम के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।