महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्री पीएचडी की परीक्षाओं और पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। पीएचडी कोर्स वर्क में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। राजनीति विज्ञान विभाग में 11 अगस्त से पीएचडी की कक्षाएं शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि कोर्स वर्क के लिए छह महीने की छुट्टी लेकर विद्यापीठ में आए। साथ ही एक अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। वहीं अर्थशास्त्र विभाग में प्री पीएचडी की परीक्षा 19 से 23 अगस्त तक होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। सांख्यिकी विभाग में प्री पीएचडी की परीक्षा 12 और 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
काशी विद्यापीठ के 3 विभागों में 11 अगस्त को गेस्ट फैकल्टी का इंटरव्यू
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तीन विभागों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिए 11 अगस्त से इंटरव्यू (इंटरैक्शन) शुरू होगा। शारीरिक शिक्षा विभाग, विधि विभाग और पर्यटन अध्ययन संस्थान में सत्र 2025-26 में गेस्ट फैकल्टी का चयन होना है। शारीरिक शिक्षा विभाग में इंटरव्यू सुबह 11 बजे, विधि विभाग में दोपहर 12 बजे और पर्यटन अध्ययन संस्थान में दोपहर 2 बजे से निदेशक कक्ष में होगा। विधि और शारीरिक शिक्षा का इंटरव्यू विभागाध्यक्ष कक्ष में होगा।