यूजी का कट ऑफ 28 अंक से लेकर 600 अंकों से ज्यादा चला गया है। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के जैन दर्शन और वैशेषिक से शास्त्री में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग का कट ऑफ 28.7454563 अंक तक आ गया। वहीं रेडियोथेरेपी एंड रेडिएशन थेरेपी में स्नातक का कट ऑफ 651.9040551 अंक तक चला गया।
दूसरा सबसे ज्यादा कट ऑफ कृषि विज्ञान से स्नातक में 637.4223211 अंक तक आया। इसके बाद 632.3830063 अंक के साथ रेडियो डायग्नोसिस विषय का कटऑफ रहा। सांख्य योग के साथ धर्मागम विभाग में सामान्य वर्ग से शास्त्री का कट ऑफ 32.4220262 अंक आ गया। इस संकाय में सबसे ज्यादा कटऑफ 226.0315166 स्कोर साहित्य और व्याकरण में स्नातक ऑनर्स विषय का रहा।
18 तक चलेगा प्रवेश
यूजी के पहले राउंड में प्रवेश 11 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद दूसरे राउंड में 12 अगस्त से दाखिला शुरू हो जाएगा। वहीं 14 से तीसरा और 18 से चौथा राउंड शुरू होगा।